Brahmilipi to Deva Nagari Lipi Converter

Convert Nagarilipi to Brahmilipi

Convert Brahmilipi to Nagarilipi

Brahmilipi to Devanagari and Devanagari to Brahmilipi Converter

ब्राह्मि को भारतीय भाषाओं की जननी कहाँ जाता है. इस लिपि को “धम्मलिपि” के नाम से भी जाना जाता है. उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत की तमाम भाषाओं की जननी मानी जाने वालि इस लिपि को ऑनलाइन ज्यादा सपोर्ट नही है. इसलिए, सम्यक वेब द्वारा इस लिपि के विकास और सुधार के लिए इस ऑनलाइन “Brahmilipi to Devanagari Converter” टूल को विकसित किया गया है. जिसकी सहायता से आप ब्राह्मि से नागरी और नागरी से ब्राह्मि में टेस्क्ट कंवर्ट कर सकते हैं.

इस टूल की सहायता से आप आसानी से प्राचीन ब्राह्मि लिपि टेक्स्ट को नागरीलिपि में बदल सकते हैं और नागरी टेक्स्ट को ब्राह्मि लिपि में कंवर्ट कर सकते हैं. यह ऑनलाइन सुविधा आपको प्राचीन भारतीय ज्ञान परम्परा तक सीधे पहुँच देने में बड़ा योगदान देती है. क्योंकि, इस टूल के सहयोग से आप ब्राह्मि टेक्स्ट को नागरी में कंवर्ट करके पढ़ और समझ सकते हैं.

Using Brahmilipi to Devanagari Converter Tool

इस ऑनलाइन टूल का उपयोग करना बहुत ही आसान है. आप नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके नागरी से ब्राह्मि और ब्राह्मि से नागरी में टेक्स्ट बदल पाएंगे.

स्टेप #1: अपना टेक्स्ट लिखें

सबसे पहले आपको ऊपरी बॉक्स में अपना नागरी टेक्स्ट टाइप करना है. यदि आपके पास कोई टेक्स्ट क्लिपबॉर्ड में मौजूद है तो उसे पेस्ट भी कर सकते हैं.

स्टेप #2: टेक्स्ट कंवर्ट करें

अब टेक्स्ट बॉक्स के नीचे मौजूद बटनों में पहला बटन “Convert” पर क्लिक/टैप करें. ऐसा करते ही नागरी में लिखा टेक्स्ट ब्राह्मि में कंवर्ट हो जाएगा. जो आपको नीचे वाले बॉक्स में लिखा दिखाई देगा. आप इस कंवर्ट किए गए टेक्स्ट का उपयोग करने के लिए कॉपी बटन पर क्लिक/टैप करके इसे कॉपी कर लें और जहाँ आपको इस्तेमाल करना है वहाँ इस टेक्स्ट का उपयोग करें.

ध्यान रखें: चुंकि यह एक टू-इन-वन टूल है. इसलिए, आप ब्राह्मि टेक्स्ट को भी नागरी लिपि में कंवर्ट कर सकते हैं. ब्राह्मि टेक्स्ट को नागरी में बदलने के लिए नीचे वाले बॉक्स में आपको ब्राह्मि टेक्स्ट टाइप या पेस्ट करना है. फिर कंवर्ट बटन दबाकर टेक्स्ट नागरी लिपि में कंवर्ट करना है.


अन्य उपयोगी टूल्स

Unicode to Krutidev Online Converter

Unicode to Krutidev Converter Tool