Free Unicode to Krutidev (Kruti Dev) Font Converter Hindi
यह फॉन्ट कंवर्टर टूल एक विशेष ऑनलाइन फॉन्ट कंवर्टर टूल है. जिसकी सहायता से आप कृतिदेव टेक्स्ट (Krutidev Font Text) को युनिकोड फॉन्ट में फ्री ऑफ कोस्ट बदल सकते हैं. साथी ही आप युनिकोड टेक्स्ट को कृतिदेव फॉन्ट में कंवर्ट कर सकते हैं. सम्यक वेब द्वारा निर्मित यह ऑनलाइन फॉन्ट कंवर्टर टूल टू-इन-वन का काम करता है. इसके लिए आपको एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत भी नही है.
Unicode to Krutidev Converter का उपयोग कैसे करें?
इस युनिकोड-कृतिदेव कंवर्टर टूल का इस्तेमाल करना बहुत आसान है. आप नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके अपने युनिकोड टेक्स्ट को कृतिदेव फॉन्ट में कंवर्ट कर पाएंगे.
स्टेप #1: युनिकोड टेक्स्ट लिखें
सबसे पहले आपको ऊपरी बॉक्स में अपना युनिकोड टेक्स्ट लिखना है या फिर आप चाहे तो सीधे Ctrl + V दबाकर पेस्ट भी कर सकते हैं. या मोबाइल में टेस्क्ट एरिया में लॉन्ग प्रेस करके पेस्ट कर सकते हैं. ऐसा करने पर आप युनिकोड बॉक्स में अपना युनिकोड टेक्स्ट लिख पाएंगे.
स्टेप #2: टेक्स्ट कंवर्ट करें
हाँ बस हो गया. आपको सिर्फ युनिकोड टेक्स्ट लिखते ही नीचे मौजूद “Convert” बटन पर क्लिक/टैप करना है. ऐसा करते ही नीचे वाले बॉक्स में युनिकोड टेक्स्ट कंवर्ट होकर दिख जाएगा. बस इस टेक्स्ट को कॉपी बटन पर क्लिक/टैप करके कॉपी कर लें और कहीं भी इस्तेमाल करें.
ध्यान दें: अगर, आप कृतिदेव फॉन्ट में लिखे टेक्स्ट को युनिकोड में बदलना चाहते हैं तब आप पहले नीचे वाले बॉक्स में अपना टेस्क्ट लिखें या पेस्ट करें. और “Convert” बटन पर क्लिक/टैप करके टेक्स्ट बदल लें.
Unicode to Krutidev Font Converter Hindi Tool की विशेषताएं
टू-इन-वन
यह टूल टू-इन-वन फॉन्ट कंवर्टर टूल है. जिसकी सहायता से एक ही जगह युनिकोड से कृतिदेव और कृतिदेव फॉन्ट से युनिकोड में टेक्स्ट कंवर्ट किया जा सकता है.
ऑनलाइन उपलब्ध
यह युनिकोड-टू-कृतिदेव कंवर्टर टूल हमेशा ऑनलाइन मौजूद है. आपको कोई एप डाउनलोड नही करना है और ना कोई सॉफ्टवेयर चाहिए.
मुफ्त
सम्यक वेब द्वारा निर्मित यह युनिकोड-टू-कृतिदेव कंवर्टर टूल मुफ्त है. इसका इस्तेमाल आप बिना एक पैसा खर्च किए कर सकते हैं.
ऑफलाइन
हमारा यह फॉन्ट कंवर्टर टूल ऑनलाइन जरूर है पर बिना इंटरनेट काम करता है. इसके लिए आपको डेटा पैक की जरूरत नही है. अगर, बीच में इंटरनेट चला जाए तो भी यह टूल काम करता रहेगा.
हर जगह मौजूद
सम्यक वेब द्वारा निर्मित यह ऑनलाइन फॉन्ट कंवर्टर टूल हर जगह आपके साथ रहता है. आप चाहे मोबाइल इस्तेमाल करें, डेस्कटॉप/लैपटॉप इस्तेमाल करें या फिर कोई अन्य डिवाइस इस्तेमाल करें.
