Age Calculator: Calculate Age Online Free of Cost

अपनी आयु का सटीक हिसाब लगाएं

कुल महीने
कुल सप्ताह
कुल दिन
कुल घंटे
कुल मिनट
कुल सेकंड

Online Age Calculator: Calculate Your Age Online

Age Calculator, इस ऑनलाइन उम्र कैलकुलेटर टूल की सहायता से आप मुफ्त अपनी और अन्य लोगों की उम्र का सटीक हिसाब लगा सकते हैं. यह ऑनलाइन Age Calculator Tool इस्तेमाल करने में आसान है. आपको सिर्फ जन्मतिथि और किस तारीख तक उम्र की गणना करनी, ये दो तारीख इंपुट करनी है. और आपके सामने विस्तार से उम्र का अंतर सामने आ जाएगा.

Age Calculator का उपयोग कैसे करें?

हमारे इस उम्र कैलकुलेटर का उपयोग करना बहुत आसान है. आप नीचे बताएं स्टेप्स को फॉलो करके किसी भी व्यक्ति की उम्र की गणना कर सकते हैं.

स्टेप #1: जन्मतिथि डाले

सबसे पहले आपको “अपनी जन्मतिथि” के नीचे मौजूद तीन बॉक्स में जन्मतिथि दर्ज करनी है. सबसे पहले तारीख चुने, इसके बाद महिना और अंत में जन्मवर्ष दर्ज करें.

तारीख बॉक्स में आपके सामने 1-31 तक तारीख मौजूद है. आप जन्मदिन की तारीख यहाँ से चुने. इसके बगल में आपको महिने की सूची मिलेगी. बॉक्स पर क्लिक करके जन्मतिथि महिना चुन लें और इसके बगल में जन्मवर्ष दर्ज करें.

उदाहरण; मान लीजिए आपको 14 अपैल 2000 की तारीख को आज से गणना करना है. आप सबसे पहले तारीख/दिन बॉक्स से 14 चुनेंगे, इसके बाद महिना बॉक्स से “अपैल” चुन लेंगे और अंत में वर्ष बॉक्स में 2000 लिखेंगे. इस तरह जन्मतिथि बॉक्स में तारीख 14 अपैल 2000 दिखाई देगी. कुछ इस तरह (नीचे चित्र देंखे)…

स्टेप #2: गणना तारीख चुने

इस ऑनलाइन उम्र कैलकुलेटर में आपको उम्र की गणना करने के लिए तो तारीखे दर्ज करनी पड़ेगी. इसलिए, स्टेप #1 में आपने एक तारीख दर्ज कर ली है. दूसरी तारीख दर्ज करने के लिए आपको “गणना तारीख” बॉक्स में वह तारीख दर्ज करनी है. जिस तारीख तक आप उम्र की गणना करना चाहते हैं.

मान लीजिए, आप वर्तमान आज की तारीख तक उम्र जानना चाहते हैं तो आपको यहाँ कुछ भी लिखने या बदलने की आवश्यकता नही है. क्योंकि, सम्यक वेब का यह स्मार्ट ऑनलाइन उम्र कैलकुलेटर रोजाना आज की तारीख के साथ अपडेट होता रहता है.

यदि आपको आज की तारीख के अलावा किसी अन्य तारीख तक उम्र ज्ञात करनी है तब आप, ऊपरी बॉक्स की तरह यहाँ भी मौजूद तीनों बॉक्स में दिन, महिना और वर्ष दर्ज करें.

उदाहरण; आप 14 अपैल 2000 से 10 मार्च 2025 तक उम्र जानना चाहते हैं तो आप गणना तारीख बॉक्स में सबसे पहले 10 चुने, इसके बाद महिना बॉक्स से मार्च चुन लें और अंत में 2025 लिक दें. इस तरह आपकी गणना तारीख 10 मार्च 2025 दिखाई देगी (नीचे चित्र देंखे)…

स्टेप #3: उम्र की गणना करें

ऊपरी दोनों स्टेप पूरा करने के बाद आप उम्र की गणना करने के लिए बिल्कुल तैयार हो चुके हैं. बस आपको इन दोनों बॉक्स के नीचे मौजूद “आयु की गणना करें” बटन पर क्लिक/टैप करना है. ऐसा करते ही आपके सामने उम्र की विस्तार रिपोर्ट सामने खुलकर आ जाएगी. कुछ इस तरह (नीचे चित्र देंखे)…

उम्र कैलकुलेटर के रिजल्ट को समझिए

आपने ऊपर तीन स्टेप्स को फॉलो करके उम्र की गणना सफलतापूर्वक कर ली है. आप बात आती है इस एज कैलकुलेटर के द्वारा जो रिजल्ट दिया जाता है उसे समझने की. तो चलिए आपको एक-एक करके इस रिजल्ट को समझाने का प्रयास करते हैं.

रिजल्ट बॉक्स में आपको विस्तार से उम्र का अंतर दिखाया जाता है (ऊपर चित्र देंखे). जिसमें “फास्ट रिजल्ट” और “विस्तार रिजल्ट” मिलता है. साथ में “अगला जन्मदिन” कार्ड मौजूद है.

फास्ट रिजल्ट: यहाँ आपको काली पट्टी के ऊपर दोनों बॉक्स के अंतर को “साल, महिना और दिन” में दिखाया जाता है. जैसे; 24 साल, 10 माह, 24 दिन.

विस्तार रिजल्ट: विस्तार रिजल्ट कार्ड में आपको ना सिर्फ साल, माह और दिन बल्कि समय की छोटी ईकाई मिनट और सेकंड का हिसाब भी मिलता है. मजे की बात यह है कि विस्तार रिजल्ट कार्ड में उम्र की गणना लाइव चलती रहती है. आप गौर कीजिए सेकंड वाला हिस्सा देखिए. आपको पता चल जाएगा.

जन्मदिन कार्ड: सम्यक वेब के द्वारा निर्मित इस ऑनलाइन एज कैलकुलेटर (Online Age Calculator) या कहें स्मार्ट एज कैलकुलेटर में ना सिर्फ उम्र का अंतर मिलता है बल्कि अगले जन्मदिन में कितना समय शेष है वह भी दिखाया जाता है. आप रिजल्ट कार्ड को देखेंगे तो सबसे नीचे आपको “अगला जन्मदिन” नाम से एक बॉक्स दिखाई देगा. इसी बॉक्स को “जन्मदिन कार्ड” नाम दिया गया है. यहाँ आपको अगले जन्मदिन में कितने महिने, दिन शेष है उनके बारे में बताया जाता है.


अन्य उपयोगी टूल्स

Days Calculator Hindi

Days Calculator

Unicode to Krutidev Online Converter

Unicode to Krutidev

Brahmilipi to Dev Nagari Lipi Converter

Brahmi Lipi to DevNagariLipi