Days Calculator Hindi: दिन कैलकुलेटर

01. दिनों का अंतर

02. दिन जोड़ें/घटाएं

Days Calculator Hindi: दिनों का अंतर कैलकुलेटर करें ऑनलाइन मुफ्त

यह स्मार्ट ऑनलाइन दिनांक कैलकुलेटर (Days Calculator aka Date Calculator Hindi) एक ऐसा टूल है जिसकी सहायता से आप ऑनलाइन बिल्कुल मुफ्त दो तारीखों के बीच के अंतर को ज्ञात करने में मदद करता है. इस ऑनलाइन टूल का उपयोग बिल्कुल मुफ्त है. आप दिनों के अंतर के साथ-साथ किसी तारीख विशेष में दिन जोड़ या घटाकर नई तारीख भी निकाल सकते हैं. यह अनोखा फीचर सम्यक वेब के इस स्मार्ट दिनांक कैलकुलेटर को सबसे अलग बनाता है.

Days Calculator Hindi Tool का उपयोग कैसे करें?

दिन कैलकुलेटर टूल का उपयोग करना बेहद आसान है. आप चंद नंबर दर्ज करके दिनों का अंतर निकाल लेंगे. इसका उपयोग करने के लिए आप नीचे बताएं स्टेप्स को फॉलो समझ लीजिए:

स्टेप #1: शुरुआत की तारीख चुने

आप इस ऑनलाइन दिन कैलकुलेटर पर गौर कीजिए. सबसे पहले आपको लिखा मिलेगा “शुरुआत की तारीख” इसके नीचे जो बॉक्स मौजूद हैं. वहाँ से आपको एक आधार तारीख दर्ज करनी है.

इस तारीख को दर्ज करने के लिए सबसे पहले दिन वाले बॉक्स में दिन चुन लीजिए. फिर महिना बॉक्स से वह महिना चुने जिस महिना की वह दिन चुना है. इसके बाद साल दर्ज करें. अगर, आप कोई तारीख दर्ज नही करेंगे तो आपको आज की तारीख लिखि हुई मिलेगी. आप दोबारा टूल पर नजर करें.

उदाहरण; मान लीजिए आप 10 मार्च 2026 की तारीक से दिनों का अंतर जानना चाहते हैं. तो “शुरुआत की तारीख” के नीचे से सबसे पहले 10 चुने इसके बगल से मार्च चुने और फिर 2026 लिखे. ऐसा करने के बाद आपके सामने इस तरह तारीख भरी हुई दिखाई देगी (नीचे चित्र देखिए).

स्टेप #2: अंत की तारीख चुने

आधार मतलब शुरुआत की तारीख दर्ज करने के बाद बारी आती है. उस तारीख को दर्ज करने की जिस तारीख तक आप अंतर ज्ञात करना चाहते हैं. इस तारीख को हमारे स्मार्ट दिन कैलकुलेटर में “अंत की तारीख” नाम दिया गया है.

आप इस अंत की तारीख के नीचे मौजूद बॉक्स से सबसे पहले दिन चुने लें, इसके बाद महिना और अंत में वर्ष दर्ज करें.

मान लीजिए आप 10 मार्च 2026 से 14 अपैल 2030 तक दिनों की संख्या जानना चाहते हैं तो सबसे पहले दिन बॉक्स से 14 चुने, फिर माह बॉक्स से अप्रैल और अंत में 2030 लिखे. इस तरह अंत की तारीख दिखाई देगी 14 अप्रैल 2030 (नीचे चित्र देंखे).

स्टेप #3: रिजल्ट देंखे

अंत की तारीख चुने लेने के बाद बारी आती है रिजल्ट देखने की. रिजल्ट देखने के लिए आपको बस “गणना करें” बटन पर एकबार क्लिक/टैप करना है. क्लिक करते ही आपके सामने विस्तार से दिनों का अंतर का कार्ड खुलकर सामने आ जाएगा. नीचे चित्र देंखे…

दिन कैलकुलेटर का रिजल्ट समझिए

आपने ऊपर के तीन स्टेप्स फॉलो करके सफलतापूर्वक दिनों का अंतर ज्ञात कर लिया है. अब बारी आती है इस स्मार्ट दिन कैलकुलेटर के द्वारा जो रिजल्ट दिखाया जाता है उसे कैसे पढ़े?

तो गाइज इस रिजल्ट को पढ़ना और समझना बेहद आसान है. यह ऑनलाइन दिनांक कैलकुलेटर आपको दो तरह से रिजल्ट दिखाता है:

फास्ट रिजल्ट: यहाँ आप बड़े अक्षरों में दो तारीखों के बीचे कुल कितने दिन है उन्हे देख सकते हैं.

विस्तृत रिजल्ट: यहाँ आपको दिनों के अंतर को थोड़ा और विस्तार से दिखाया जाता है. यानि आप सिर्फ दिन नही बल्कि उन दिनों से कितने साल, माह और दिन बनते हैं. उन्हे भी देख सकते हैं. यहाँ आपको कुल साल, सप्ताह और महिने का भी हिसाब दिख जाता है.

किसी तारीख में दिन जोड़कर या घटाकर नई तारीख कैसे निकाले?

यह बहुत ही अच्छा सवाल है और इसका जवाब सम्यक वेब के इस स्मार्ट ऑनलाइन दिनांक कैलकुलेटर में मिल जाता है.

हमारी समस्या है. हम आज की तारीख जैसे 10 मार्च 2026 में 345 दिन जोड़कर नई तारीख जानना चाहते हैं. अगर, इसे कैलेंडर के साथ ज्ञात करेंगे तो बहुत समय लग जाएगा. लेकिन, हमारा यह दिनांक कैलकुलेटर इस समस्या को पलक झपकते ही हल कर देता है. कैसे? आइए समझते हैं.

ऊपर टूल के दो भाग है: 01 दिनों का अंतर और दूसरा, दिन जोड़े/घटाएं.

जो पहला भाग है वह आपको दो तारीखों के बीच दिनों के अंतर को विस्तार से दिखाता है और दूसरा भाग किसी तारीख में दिन जोड़कर या घटाकर नई तारीख निकालकर दिखाता है.

किसी तारीख में दिन जोड़कर या घटाकर नई तारीख निकालने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

स्टेप #1: तारीख चुने

सबसे पहले वह तारीख चुने जिस तारीख में आप दिन जोड़ना या घटाना चाहते हैं. मान लीजिए आप 10 मार्च 2026 में दिन जोड़कर नई तारीख निकालना चाहते हैं तो तारीख बॉक्स से 10 मार्च 2026 चुन लें.

स्टेप #2: दिन दर्ज करें

तारीख चुन लेने के बाद आपको नीचे वाले बॉक्स में दिनों की संख्या दर्ज करनी है. जो भी दिन आप जोड़कर नई तारीख निकालना चाहते हैं उन दिनों की संख्या यहाँ दर्ज करनी है. मान लीजिए आप 10 मार्च 2026 में 75 दिन जोड़कर नई तारीख जानना चाहते हैं तो यहाँ 75 लिखें.

स्टेप #3: नई तारीख निकालें

अब आपने नई तारीख निकालने के लिए सभी तारीखें चुन ली हैं. बस नीचे मौजूद “परिणाम देखें” बटन पर क्लिक/टैप करें और नई तारीख आपके सामने आ जाएगी.

तो इस तरह आप दिन जोड़कर या घटाकर नई तारीख जान सकते हैं. यदि आप दिन घटाकर यानि पिछली तारीख जानना चाहते हैं तो बस दिनों से पहले – लगाकर दिनों की संख्या दर्ज करें (कुछ इस तरह -75).


अन्य उपयोगी टूल्स

Age Calculator Hindi

Age Calculator

Unicode to Krutidev Online Converter

Unicode to Krutidev

Brahmilipi to Dev Nagari Lipi Converter

Brahmi Lipi to DevNagariLipi